Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नशे से मुक्त युवा पीढ़ी ही विकसित एवं सशक्त भारत की आधारशिला ; 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान से जुड़कर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें : NN81

 

थाना कसरावद, जिला खरगोन : 

"नशे से मुक्त युवा पीढ़ी ही विकसित एवं सशक्त भारत की आधारशिला है। आइए, 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान से जुड़कर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।"

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल, ग्राम छोटी कसरावद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

उपस्थित सभी विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

युवाओं को सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर समाज में जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अतिरिक्त बालक छात्रावास में वीडियो क्लिप प्रदर्शित कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं नशामुक्त जीवन के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण) जोन श्री अनुराग के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल के नेतृत्व में चलाए जा रहे राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के तहत आज दिनांक 17.07.2026 को थाना कसरावद पुलिस द्वारा ग्राम छोटी कसरावद स्थित शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में विशेष नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य एवं भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज के लिए भी गंभीर समस्याएं उत्पन्न करता है। उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए नशे से दूर रहने, शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने तथा अच्छे संस्कार एवं अनुशासन को अपनाने की प्रेरणा दी गई।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें नशे के प्रति सतर्क रहने, किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचने तथा अपने मित्रों एवं परिजनों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। पुलिस टीम द्वारा यह भी बताया गया कि जागरूक नागरिकों की सहभागिता से ही नशामुक्त समाज की परिकल्पना साकार हो सकती है।

उक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त थाना कसरावद पुलिस द्वारा ग्राम छोटी कसरावद स्थित बालक छात्रावास में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, उससे होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान तथा नशामुक्त जीवन के महत्व से संबंधित वीडियो क्लिप प्रदर्शित कर जागरूक किया गया। साथ ही विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें नशे से दूर रहने, अपने साथियों को भी इसके प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे तथा समाज में नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राम छोटी कसरावद के प्राचार्य, शिक्षकगण, थाना कसरावद पुलिस स्टाफ एवं बड़ी संख्या में लगभग 300-400 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। साथ ही बालक छात्रावास के छात्र एवं छात्रावास स्टाफ भी जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes