Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

स्थानीय विधायक द्वारा आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्त पत्र वितरित किया : NN81


 स्थानीय विधायक द्वारा आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्त पत्र वितरित किया : 

 बाल विकास एवं बाल पुष्टाहार विभाग द्वारा शुक्रवार शाम को विकासखंड बीकापुर के अटल बिहारी वाजपेई सभागार में विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरण किया गया इसके अलावा नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित हुआ। बीकापुर विकासखंड क्षेत्र की नव चयनित 40 आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं हैरिंग्टनगंज विकासखंड क्षेत्र की 20 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को विधायक द्वारा नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया। इसके अलावा बीकापुर विकासखंड की सभी 184 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन मिल जाने से उन्हें ऑनलाइन और डिजिटल कार्य करने में काफी सहूलियत रहेगी। तथा अनावश्यक रूप से फाइलों और रजिस्टर का बोझ कम होगा। नव चयनित आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र देने के बाद उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी मिली है जिसको संवेदनशीलता पूर्वक निर्वहन करना चाहिए। गांव में महिलाओं और बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जिम्मेदारी की नई पारी की शुरुआत पर उन्होंने बधाई भी दिया। महिला और बाल विकास के लिए भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विधायक द्वारा जानकारी दी गई। इस मौके प्रखंड विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी बद्रीनाथ पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना, मेवालाल वर्मा, भाजपा नेता शैलेंद्र पांडे मोनू, गौरव पांडेय सोनू सिंह सीडीपीओ बीकापुर ओम प्रकाश, सीडीपीओ सोहावल डॉक्टर अनीता, राजेश कुमार सहित तमाम लोग शामिल रहे। चयनित आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र मिलने से उनके चेहरे खिल गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes