Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खजुरहट पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गौमाता को संवैधानिक दर्जा देने की उठाई मांग : NN81

 


गौ सेवा के लिए अतुल यादव व गया प्रसाद यादव बनाए गए प्रतिनिधि, राम मंदिर ट्रस्ट और सरकार पर भी साधा निशाना : 

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपनी गौमाता जनजागरण यात्रा के क्रम में शुक्रवार को बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। यात्रा के दौरान खजुरहट से लेकर पिपरी तिराहे और विभिन्न चौराहों पर श्रद्धालुओं, गौभक्तों तथा समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

  अपराह्न लगभग तीन बजे शंकराचार्य खजुरहट चौराहे पर हाजी फिरोज खान उर्फ गब्बर पूर्व बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचे 

 जहां आयोजित पादुका पूजन किया गया।तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौमाता को पशु की श्रेणी से हटाकर "माता" का संवैधानिक दर्जा दिए जाने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार स्वयं को गौभक्त और हिंदू हितैषी बताती है तो उसे गाय को माता घोषित करने का साहस भी दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर वे देशभर में जनजागरण अभियान चला रहे हैं।

अपने संबोधन में शंकराचार्य ने सरकार पर निशाना साधते हुए हिन्दुओं को सरकार द्वारा ठगा जाना कहा है।और अधिकांश केवल अपना पेट भरने में लगे रहते हैं, उसी प्रकार आज की व्यवस्था भी हिन्दुओं के विरोध में कार्य कर रही है।

शंकराचार्य ने राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कोष में चोरी होने के बावजूद जिम्मेदारी तय नहीं की गई और गिरफ्तार किए गए लोगों को केवल "बलि का बकरा" बनाया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि एसआईटी की रिपोर्ट सार्वजनिक हुई, लेकिन चंपत राय के इस्तीफे को लेकर केवल प्रचार किया गया, वास्तविक इस्तीफा नहीं हुआ।

इस अवसर पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ सेवा एवं जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अतुल यादव और गया प्रसाद यादव को बीकापुर विधानसभा क्षेत्र का गौ माता की दिल से रक्षा करने का अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया।

तथा बीकापुर विधानसभा के पिपरी तिराहे पर राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अनूप सिंह के नेतृत्व में अच्छी संख्या में लोगों द्वारा महाराज जी का स्वागत किया गया है। महाराज जी के निर्देश पर उपस्थित जन समूह ने गौ रक्षा के लिए संकल्प लिया है। तथा लोगों ने गौ को माता ना मानने वाले राष्ट्र विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes