स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिपांसु बाला ने जीता रजत पदक :
पखांजूर। लाइफ अकादमी स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र और होनहार बॉक्सर दिपांसु बाला ने रायपुर में आयोजित स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक जीता है। पिछले वर्ष दीपनसु ने इसी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया था। अपनी मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर इस वर्ष उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक पायदान ऊपर पहुंचकर रजत पदक अपने नाम किया।
दिपांसु की इस सफलता में उनके कोच पॉल देव राय के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दिपांसु अब आगामी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ तैयारी कर रहे हैं।
लाइफ अकादमी स्कूल के प्राचार्य रिजॉयसन जोसेफ ने दिपांसु की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। स्कूल के छात्र दिपांसु बाला ने बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन कर पखांजूर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
दिपांसु की उपलब्धि पर उनके पालक दीपक बाला, कोच पॉल देव राय, प्राचार्य रिजॉयसन जोसेफ और लाइफ अकादमी के एमडी के. रवि ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। रेपोर्ट :- देवजीत देवनाथ, 6266530044

