थाना जोगिया उदयपुर द्वारा काला नमक रेस्टोरेन्ट में हुयी मारपीट की घटना मे संलिप्त वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया :
डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में एवं प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में ,अभय सिंह थानाध्यक्ष थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 89/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/191 (2)/109(1)/3(5) BNS से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आकाश रस्तोगी पुत्र सिक्खू रस्तोगी साकिन मदनपुर थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर को सनई अग्रेजी शराब के दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
01.आकाश रस्तोगी पुत्र सिक्खू रस्तोगी साकिन मदनपुर थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण---
01.उ0नि0 श्री अवधेश कुमार यादव थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.हे0का0 श्रीनन्द यादव थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.का0 पवन यादव थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।

