Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का संघर्ष जारी, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने बुलंद की आवाज : NN81



केशव साहू - डोंगरगढ़, जिला राजनादगांव, छत्तीसगढ़

महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने महिला कांग्रेस के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि "हमें संसद तक जाने से रोका जा सकता है, लेकिन हमारी आवाज को नहीं दबाया जा सकता।"

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण महिलाओं का अधिकार है और इसे हर हाल में लागू करवाकर रहेंगे। विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने केंद्र सरकार से महिला आरक्षण को बिना किसी देरी के लागू करने की मांग करते हुए कहा कि "महिला आरक्षण लागू करो—आज करो, अभी करो।"

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने भी एकजुट होकर महिला आरक्षण के समर्थन में जोरदार नारे लगाए और कहा कि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि देश की राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला आरक्षण का शीघ्र लागू होना आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाओं की इस आवाज को लंबे समय तक अनसुना नहीं किया जा सकता।

महिला कांग्रेस का कहना है कि महिला आरक्षण लागू होने तक उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes