Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा में CBN की बड़ी कार्रवाई: बस से 35.100 किलो डोडा चूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार : NN81


 

भीलवाड़ा में CBN की बड़ी कार्रवाई: बस से 35.100 किलो डोडा चूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार : 

भीलवाड़ा। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बस से 35.100 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सीबीएन को खुफिया सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश नंबर की एक बस में दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध डोडा चूरा लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर भीलवाड़ा स्थित सीबीएन टीम ने तत्काल नाकाबंदी कर संदिग्ध बस को रुकवाया और तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान यात्रियों मंदीप और संदीप के बैग एवं सूटकेस की जांच में कुल 35.100 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। आरोपियों से मादक पदार्थ के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

सीबीएन अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध गतिविधियों की कोई भी सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि "नशा मुक्त भारत" अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes