Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह ने ग्वालियर–कैलारस रेलखंड का किया निरीक्षण : NN81


 

संरक्षा, परिचालन व्यवस्था एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, ग्वालियर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य कि की समीक्षा : 

झांसी |उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक  नरेश पाल सिंह द्वारा परख निरीक्षण यान के माध्यम से ग्वालियर–कैलारस रेलखंड का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने रेल संरचना, ट्रैक की स्थिति, पुल-पुलियों, परिचालन व्यवस्था एवं संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन अवलोकन किया।

महाप्रबंधक ने रेलखंड पर सुरक्षित एवं निर्बाध ट्रेन संचालन के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से ट्रैक अनुरक्षण, सिग्नल प्रणाली, परिचालन व्यवस्था एवं अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी लेते हुए संरक्षा मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने रेलखंड पर संचालित विकास कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए, जिससे क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार एवं परिचालन क्षमता में वृद्धि हो सके।

इसी क्रम में महाप्रबंधक ने बीरपुर–श्योपुर खंड पर रघुनाथपुर ग्राम के समीप चल रहे आमान परिवर्तन (गेज कन्वर्जन) कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति, कार्य योजना एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए इसे समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए।

तदोपरांत महाप्रबंधक ने ग्वालियर स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक  अनिरुद्ध कुमार के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। बैठक में स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति, कार्य योजना एवं आगामी चरणों की समीक्षा की गई।

महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने ग्वालियर स्टेशन पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति, कार्य योजना एवं संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके उपरांत महाप्रबंधक ने ग्वालियर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा, आधुनिक सुविधाओं के विकास एवं स्टेशन के बेहतर स्वरूप को ध्यान में रखते हुए कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। तदोपरांत महाप्रबंधक महोदय द्वारा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था आदि का भी जायजा लिया । उन्होंने यात्रियों को गुणवत्ता पूर्ण सुविधाओं को बेहतरी हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यालय से पधारे मुख्य कार्यकारी अधिकारी (निर्माण)  राजकुमार वानखेड़े, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन)  नंदीश शुक्ल, महाप्रबंधक के सचिव लेफ्टिनेंट अखिल शुक्ला, मुख्य परियोजना प्रबंधक (निर्माण)  संतोष कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes