संवाददाता : मोहम्मद इस्लाम
झालावाड़। जिले में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही
पिड़ावा में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पिड़ावा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 8.15 ग्राम स्मैक बरामद की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा एवं पुलिस उपाधीक्षक पूजा नगर के सुपरविजन तथा थाना प्रभारी रामपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गर्दनखेड़ी चौराहे पर गश्त एवं वाहन जांच कर रही थी।
इसी दौरान परिहारखेड़ी की ओर से पैदल आ रहा एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 8.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान मांगीलाल पुत्र मनोहरलाल दांगी निवासी गर्दनखेड़ी के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा प्रकरण का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामपाल ऐ एस आई मनोहर लाल, हेड कांस्टेबल कैलाश तथा कांस्टेबल कुलदीप और ,राहुल सांभरिया, हेमराज कांस्टेबल की महत्वपूर्ण विशेष भूमिका रही ,

