Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विकासखंड स्तरीय खो-खो चयन स्पर्धा का सफल आयोजन, 70 खिलाड़ियों ने दिखाया दम : NN81


  

विकासखंड स्तरीय खो-खो चयन स्पर्धा का सफल आयोजन, 70 खिलाड़ियों ने दिखाया दम : 

झीट (पाटन)। शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय खो-खो चयन स्पर्धा का आयोजन 7 जुलाई को ग्राम झीट के खेल मैदान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झीट (पाटन) के तत्वावधान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में पाटन विकासखंड की विभिन्न शालाओं से लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत झीट के सरपंच श्री रूपेंद्र राजू साहू उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवेंचर खो-खो क्लब के अध्यक्ष श्री पवन ठाकुर, एकलव्य खो-खो क्लब के अध्यक्ष श्री टीकाराम साहू, पूर्व माध्यमिक शाला झीट के प्रधान पाठक श्री छत्तर राम ठाकुर तथा विकासखंड की विभिन्न शालाओं से आए व्यायाम शिक्षक एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चयनित प्रतिभागी आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पाटन विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes