बैराड पुलिस द्वारा एक 315 बोर का कट्टा, एक 315 बोर की अधिया मय 02 जिन्दा राउण्ड के जप्त कर दोआरोपीगण को किया गिरफ्तार :
पुलिस अधीक्षक महोदय यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा अवैध शराब ,अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध आर्म्स के विरुद्ध जीरो टोलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी आर. डी. प्रजापति वएसडीओपी महोदय पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन मे कल दिनांक 18.07.2026 को शाम को थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति खरई जालिम रोङ पर यात्री प्रतिक्षालय में हथियारबंद हालत में कोई गंभीर घटना घटित करने की नियत से बैठे हुये है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान खरई जालिम रोङ पर यात्री प्रतिक्षालय पर पहुंचे तो दो व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिये के बैठे दिखे जिन्हें फोर्स की मदद से पकडा जिनका नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम संदीप पुत्र गजनलाल रावत उम्र 21 साल निवासी नरैयाखेङी थाना बैराङ एवं दूसरे ने अपना नाम घनश्याम पुत्र कल्लाराम रावत उम्र 40 साल निवासी सिकरावदा थाना सिरसोद जिला शिवपुरी का होना बताया बाद संदेही संदीप रावत की तलाशी ली गई तो उसके पेन्ट की कमर में दाहिनीं तरफ एक 315 बोर का देशी कट्टा मिला जिसे खोलकर देखा तो एक 315 बोर का जिन्दा कारतूस लोडेड मिला एवं संदेही घनश्याम रावत के कब्जे से मिले हरे सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे को खोलकर चैक किया तो उसमे एक 315 बोर की अधिया मिली एवं पेंट की दाहिनीं जेब से एक 315 बोर का जिन्दा राऊंड मिला उक्त व्यक्तियों से कट्टा एवं अधिया रखने के संबंध मे वैध लायसेन्स चाहे गये तो कोई लायसेन्स न होना बताया। मौके पर कट्टा व अधिया मय जिन्दा राउण्डों को प्रथक प्रथक जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया। आरोपीगण के विरूद्ध अप.क्र. 280/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का कायम किया गया ।आरोपीगण को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया।
जप्त मालः- एक 315 बोर का कट्टा, एक 315 बोर की अधिया व जिन्दा 02 राउण्ड कीमती 16000/- रूपये ।
सराहनीय कार्यवाही : - निरी सुरेश शर्मा , प्रआर.735 हरिओम जाटव, आर.150 अतर सिंह रावत, आर.875 ज्ञान सिंह रावत, आर.116 संदीप राठौर, आर.817 रविन्द्र धाकङ, आर.658 अजय नीखरा की विशेष भूमिका रही।

