जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश :
शिवपुरी जिले की मगरौनी पुलिस चौकी ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को पीड़िता ने थाना नरवर पहुंचकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उसके सौतेले पिता रामलाल आदिवासी ने घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर थाना नरवर में अपराध क्रमांक 130/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी के पर्यवेक्षण में थाना नरवर एवं चौकी मगरौनी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी रामलाल आदिवासी (38 वर्ष), निवासी हरदौलपुरा को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कि

