संवाददाता- संतोष कुमार
जनपद सिद्धार्थनगर भारतीय जनता पार्टी, सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय पर आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के क्रम में 22 जुलाई को आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा सहित जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी तथा विधानसभा संयोजक उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रत्येक विधानसभा में एक साथ आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की रूपरेखा, सभी बूथ अध्यक्षों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, कार्यक्रम स्थलों की व्यवस्था, संगठनात्मक समन्वय तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय है। आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है और बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

.jpeg)