Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

फूलसिंह सैनी ने अपनी लगभग ₹1 लाख कीमत का आईफोन उसके असली मालिक पतलिया गाँव निवासी योगेश कुमार को सुरक्षित लौटाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया : NN81



संवाददाता : देवराज मीणा 

मुंडावर राजस्थान

मुंडावर। आज के समय में, जब लोग छोटी-छोटी बातों में भी स्वार्थ देखने लगे हैं, ऐसे दौर में मुंडावर निवासी फूलसिंह सैनी ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए लगभग ₹1 लाख कीमत का आईफोन उसके असली मालिक पतलिया गाँव निवासी योगेश कुमार को सुरक्षित लौटाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाते समय हरसौली रोड़ पर गड़िया-लुहार बस्ती के पास सड़क किनारे मोबाइल मिलने के बाद उन्होंने बिना किसी लालच के उसके वास्तविक मालिक की तलाश की और उसे पंचायत समिति प्रधान पति महेश गुप्ता व गणमान्य लोगों की मौजूदगी मे सकुशल वापस सौंप दिया। उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है। पूर्व मे भी अनेक बार कीमती सामान व नकदी को उनके असली मालिक को लौटा चुके है जिसके लिये उन्हें उपखण्ड स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है।

प्रधान पति महेश गुप्ता ने कहा कि ऐसे ईमानदार और जिम्मेदार नागरिक समाज के लिए प्रेरणा हैं। फूलसिंह सैनी का यह कदम हमें सिखाता है कि सच्ची पहचान धन से नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार और ईमानदारी से होती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes