Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जल है तो कल है ;आज शुजालपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान–2026 के समापन कार्यक्रम में शामिल हुआ : NN81


 

 संवाददाता :  राजेश मेवाड़ा 

जल है तो कल है ;आज शुजालपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान–2026 के समापन कार्यक्रम में शामिल हुआ : 

अभियान के अंतर्गत माँ जमधड़ नदी के समीप सफाई एवं वृक्षारोपण जैसे जनहितकारी कार्यों के माध्यम से जल संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास किए गए।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के संबंध में दिए गए संदेश का वाचन किया तथा जल संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मयोगियों को सम्मानित किया।

"जल है तो कल है।"

आइए, हम सभी जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने का संकल्प लें।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह जी सिसोदिया,भाजपा प्रदेश मंत्री एवं नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती बबीता जी परमार,भाजपा जिला महामंत्री श्री विजय सिंह जी बैस,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अशोक जी नायक,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री अशोक मालवीय ,अकोदिया मंडल अध्यक्ष श्री अरविन्द परमार,गोलाना मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र गोवा,कलेक्टर सुश्री ऋजू बाफना,अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्री राजकुमार हलधर सहित पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes