Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

स्वनिधि महोत्सव में वेण्डर्स को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित : NN81


 

संवाददाता :  अंसार हुसैन

स्वनिधि महोत्सव में वेण्डर्स को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित : 

झांसी |पी०एम० स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने पर नगर निगम झांसी में मंगलवार को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  महापौर बिहारी लाल आर्य द्वारा बताया गया किया कि यह योजना रेहड़ी पटरी दुकानदारो को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उददेश्य से प्रारम्भ की गयी थी जिसका सफल कियान्वयन देश प्रदेश में किया जा रहा है इसी कम में झांसी क्षेत्रान्तर्गत रेहडी पटरी दुकानदारो द्वारा योजना का लाभ लेते हुए स्वरोजगार बढाते आत्मनिर्भर बन रहे है। अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता द्वारा जानकारी दी गयी कि भारत सरकार द्वारा योजना की आवधि 2030 तक बढ़ा दी गयी है। इसके अन्तर्गत वेण्डर्स को चरणबद्ध तरीके से 15 हजार, 25 हजार एवं 50 हजार रूपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। द्वितीय ऋण चुकाने पर वेण्डर्स को केडिट कार्ड की भी सुविधा दी जा रही है। डिजिटल लेनदेन करने वाले वेण्डर्स को कैशबैक प्रोत्साहन का लाभ मिलता है। वेण्डर्स श्री मदन मोहन उपाध्याय द्वारा ऋण लेने से पूर्व एवं ऋण लेने के बाद की स्थिति के बारे में बताते हुए सरकार द्वारा सोमनाथ यात्रा पर भेजे जाने का अनुभव भी साझा किया एवं श्रीमती संगीता द्वारा योजना से जुडकर सफलता की कहानी बताते अन्य उपस्थित जनो को प्रेरित किया। कार्यक्रम में वेण्डर्स को स्वीकृति प्रमाण पत्र तथा योजना के सफल संचालन में योगदान देने वाले स्वनिधि मित्रो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वेण्डर्स के परिवार की सोशियो इकॉनामिक प्रोफाईलिंग कर उन्हे भारत सरकार की 06 जन कल्याणकारी योजनाओं से भी जोडे जाने के संबंध में बताया गया। कार्यक्रम में मा० महापौर, नगर निगम झांसी के पार्षदगण, अपर नगर आयुक्त/परियोजना अधिकारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नगर निगम झांसी एवं डूडा के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes