Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

2025 का बकाया बीमा मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन : NN81

 


संवाददाता : मोहम्मद इस्लाम 

पिड़ावा में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों एवं किसानों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2025 के उन किसानों को फसल बीमा मुआवजा राशि दिलाने की मांग की, जो अब तक भुगतान से वंचित हैं।

ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2025 के कई किसानों के खातों में अभी तक बीमा मुआवजा राशि जमा नहीं हुई है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान संघ ने मांग की कि पात्र किसानों के खातों में शीघ्र बीमा मुआवजा राशि जमा कराई जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

किसान संघ ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते किसानों को बकाया बीमा मुआवजा नहीं मिला, तो मजबूरन आंदोलन एवं अनशन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान गोपाल डांगी, प्रहलाद सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes