संवाददाता : देवराज मीणा
टेहड़का से स्टेट हाईवे 14 (सोडावास - अलवर ) तक सड़क की बदहाली पर टेहडका गांव के ग्रामीण परेशान :
मुंडावर उपखण्ड के टेहडका गांव से स्टेट हाईवे 14 सड़क मार्ग गांव की जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता विनय विनोद चौधरी के नेतृत्व में सर्वाधिक निर्माण विभाग मंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत करवाया। आपको बता दे यह सड़क पनियाला से बड़ौदा में जा रहे नेशनल हाईवे रोड के बनने को लेकर भारी वाहनों के वजन से टूट चुकी है। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद चौधरी एवं ग्रामीणों ने बताया स्टेट हाईवे 14 (सोडावास -बहरोड ) सड़क मार्ग संपर्क सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और इस पर दो-दो फीट के गहरे गड्ढे बन चुके हैं। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं और स्कूली बच्चों सहित आमजन का पैदल चलना भी दुर्बल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क अनेकों गांवो को जोड़ती है। ग्रामीणो ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क के नवीनीकरण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा तो वे उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे और कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना व अनशन शुरू करेंगे।

