Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शासकीय कन्या हाई स्कूल समय पर नहीं खुला, 10:30 बजे तक ताला — छात्र-पालकों में भारी आक्रोश : NN81

 


संवाददाता : नेम सिंह चौहान 

रायसेन जिले के ग्राम पंचायत भारकच्छ स्थित शासकीय कन्या हाई स्कूल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। निर्धारित समय सुबह 8:00 बजे होने के बावजूद स्कूल सुबह 10:30 बजे तक नहीं खोला गया, जिससे छात्राओं और अभिभावकों को लंबे समय तक स्कूल के बाहर इंतजार करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सरकार शिक्षकों को लाखों रुपये का वेतन दे रही है, तब इस प्रकार की लापरवाही बिल्कुल अस्वीकार्य है। स्कूल समय पर न खुलना न केवल शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि छात्राओं की सुरक्षा और अनुशासन पर भी प्रश्नचिह्न खड़े करता है।

वर्तमान में प्रवेश (एडमिशन) प्रक्रिया भी जारी है, ऐसे समय में यह लापरवाही और भी गंभीर मानी जा रही है। अभिभावकों ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि स्कूल रोजाना तय समय पर खोला जाए और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यह घटना शिक्षा विभाग के लिए एक चेतावनी है कि यदि समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई, तो ऐसी लापरवाही दोबारा न हो इसके लिए कड़े कदम उठाना आवश्यक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes