Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वादा निभाओ ज्ञापन कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 10/07/2026 को अपराह्न में पूर्व निर्धारित माननीय सांसद बृजमोहन जी अग्रवाल(रायपुर संसदीय क्षेत्र) से समक्ष भेंट : NN81


 संवाददाता : निखिल सोनी 

वादा निभाओ ज्ञापन कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 10/07/2026 को अपराह्न में पूर्व निर्धारित माननीय  सांसद  बृजमोहन जी अग्रवाल(रायपुर संसदीय क्षेत्र) से समक्ष भेंट कर कर्मचारियों की लंबित केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता व महंगाई राहत देने, वर्षों से दैनिक वेतन संविदा तथा अनियमित स्तर के कर्मचारियों को विभागों में रिक्त पदों पर नियमित किए जाने एवं सेवा सुगक्षा प्रदान करने, प्रदेश में कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, मध्यप्रदेश शासन के समान 300 दिवस का अवकाश नगदीकरण,शिक्षक एल बी संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना करते हुए समस्त सेवा लाभ प्रदान करने, अनुकंपा नियुक्ति में 10% का बंधन समाप्त करने आदि महत्वपूर्ण कर्मचारी समस्याओं पर त्वरित आदेश जारी किए जाने   हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

माननीय सांसद महोदय द्वारा लंबित समस्याओं/ मांगो पर प्रतिनिधि मंडल के साथ गंभीरता से चर्चा कर शासन स्तर पर निराकरण हेतु आश्वस्त किया गया तथा मातहत अधिकारी को ज्ञापन पर माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes