पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में पंचायतवार विशेष शिविर आयोजित किए जाने के बावजूद शनिवार को पाकुड़िया अंचल कार्यालय में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण-पत्र से संबंधित कार्यों के लिए काफी संख्या में लोग कार्यालय पहुंचे।अंचल निरीक्षक मो जावेद खान एवं राजस्व उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र यादव ने कार्यालय पहुंचने वाले आवेदकों के दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आवेदनों को ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए अग्रसारित किया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को जाति एवं आवासीय प्रमाण-पत्र के लिए 200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। कार्यालय में सुबह से ही लोगों की आवाजाही बनी रही।
अधिकारी का प्रयास
भीड़ को देखते हुए अधिकारियों एवं कर्मियों ने आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाकर लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया।अधिकारियों ने लोगों से सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की अपील की, ताकि प्रमाण-पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इधर पंचायतवार विशेष शिविर का दूसरा चरण 22 जून से 24 तक आयोजित किया जाएगा। 22 जून को पलियादाहा,बसंतपुर एवं बोनोग्राम पंचायत में, 23 जून को डोमनगढ़िया,खक्सा एवं बोनोग्राम पंचायत में,24 जून को फूलझिंझरी, गणपुरा एवं बड़ासिंहपुर में विशेष शिविर लगाया जाएगा। इन शिविर में जाति,आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा
संगवादाता जगबंधु पाल
