Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निकला योगाथन, योग अपनाने का दिया संदेश,.............NN81

 

 


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगिक हैप्पीनेस सेंटर, रघुवर दयाल मेमोरियल ट्रस्ट एवं गीता योग साधना केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को योगाथन-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

योगाथन में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने महात्मा गांधी पार्क, सिविल लाइन से पदयात्रा प्रारम्भ कर रिकाबगंज होते हुए पुनः महात्मा गांधी पार्क तक भ्रमण किया। इस दौरान योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को योग अपनाने का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, सकारात्मक और ऊर्जावान बनाता है। 

    कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक (विदेश सम्पर्क विभाग) ई. रवि तिवारी ने कहा कि वर्तमान तनावपूर्ण जीवनशैली में मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। योग विशेषज्ञ सौरभ गुप्ता एवं योगाचार्या गीता गुप्ता ने उपस्थित साधकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के अंत में रघुवर दयाल मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबंधक एन. लाल (रामकुमार गुप्ता) ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सिंह एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर दीपक शुक्ला, नीतेश सिंह, चन्द्रशेखर तिवारी, डी.के. सिंह, महेश गुप्ता, अजय पाण्डेय, नीतू सिंह, जतिन गुप्ता, सौरभ मिश्रा, काजल, शिवांगी, राजेश यादव, अमर चौधरी, सुरेश पाण्डेय, सुमन पाण्डेय, शिवांशी वर्मा, जगत नारायण गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

योग करते फोटो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes