Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शहरी सेवा शिविर बने खानापूर्ति का माध्यम, जनता काट रही निगम के चक्कर: सेवादल कांग्रेस.............NN81



भीलवाड़ा = राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सेवादल कांग्रेस भीलवाड़ा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर आमजन की समस्याओं के समाधान की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शिविर केवल औपचारिकता बनकर रह गए हैं और लोगों के कार्य समय पर नहीं हो रहे हैं।


ज्ञापन में बताया गया कि नगर निगम में आयोजित शिविरों में आम जनता को राहत मिलने के बजाय बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। विशेष रूप से कच्ची बस्ती के 69A पट्टों से जुड़े आवेदनों को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि पूर्व में जमा किए गए कई आवेदनों को निरस्त कर पुनः ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, जिससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।


सेवादल कांग्रेस के नेता योगेश सोनी ने कहा कि शहरी सेवा शिविरों को केवल दिखावे तक सीमित कर दिया गया है। भीषण गर्मी में आमजन को बार-बार निगम कार्यालय और शिविरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जबकि शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है।


वहीं पुलकित टेलर ने मांग की कि कांग्रेस सरकार के समय कच्ची बस्ती के 69A पट्टों के लिए किए गए आवेदनों को निरस्त करने के बजाय संबंधित आवेदकों को निगम बुलाकर उनकी फाइलों को ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत पूर्ण कराया जाए। इससे लोगों को दोबारा दस्तावेज तैयार कराने और अतिरिक्त खर्च उठाने से राहत मिलेगी।


कार्यकर्ताओं ने यह भी मांग की कि जिन आवेदकों की 69A पट्टों की फाइलें लंबित हैं और जिनकी शुल्क राशि पहले ही जमा हो चुकी है, उन्हें शीघ्र पट्टे जारी किए जाएं। साथ ही नगर निगम में लंबित अन्य जनहित के कार्यों का भी तत्काल निस्तारण किया जाए।


सेवादल कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि आमजन की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन द्वारा जनहित में आंदोलन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes