Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

काली पट्टी बांध कांग्रेसियों का मौन मार्च, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन.........NN81



 राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में सिंगोली में युवा कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर गांधी भवन से तहसील कार्यालय तक मौन जुलूस निकाला और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग उठाई।

मौन जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर तहसील कार्यालय पहुंचा, जहां राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार प्रेम शंकर को सौंपा गया। ज्ञापन में नामांकन निरस्त किए जाने की कार्रवाई पर गहरी आपत्ति जताते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की गई।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की आवाज को दबाने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा और पार्टी कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करते रहेंगे।

गांधी भवन से निकला मौन मार्च बना चर्चा का विषय, काली पट्टियों के साथ कांग्रेसियों ने दर्ज कराया विरोध। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes