Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आष्टा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज भोपाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की।,.............NN81



आष्टा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज भोपाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विधायक ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भेंट के दौरान विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना में क्षेत्र के छूटे हुए 26 ग्रामों को शामिल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को एक मांग-पत्र सौंपा।

विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इन 26 ग्रामों को परियोजना से जोड़ने से किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा, कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी तथा क्षेत्र के ग्रामीणों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन ग्रामों को परियोजना में शामिल करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक द्वारा प्रस्तुत मांग-पत्र पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया तथा कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना से आष्टा विधानसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक गांवों को जोड़ना क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

विष्णु प्रसाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes