Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

"वन्दे गंगा अभियान के तहत बालोतरा में सरकारी कार्यालयों में श्रमदान कर स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश दिया गया।".................NN81





 बालोतरा में वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत जिले के सभी राजकीय कार्यालयों में श्रमदान और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यालय परिसरों की साफ-सफाई कर स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश दिया। पंचायत समिति बालोतरा में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीराराम कलबी ने स्वयं श्रमदान कर कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान कार्यालय परिसर और भवन की छतों की सफाई की गई तथा जल संरक्षण और स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया गया।

अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

मुकेश खारवाल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes