Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भारतीय जनता पार्टी मंडल जीरापुर एवं भंडावद द्वारा खिलचीपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक हजारीलाल दांगी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विभिन्न सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।.................NN81

इस अवसर पर सिविल हॉस्पिटल जीरापुर में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरण किया गया। वहीं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में कन्या उत्कृष्ट बालिका अनुसूचित जाति छात्रावास में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामचरण किरार, भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन तोमर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष विष्णु सिंह मालवीय, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम टांक, चंपालाल दांगी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीराम दांगी, भाजपा महामंत्री रमेशचंद्र शर्मा, दीपक मालवीय, बालचंद दुगरिया, शिवराज सिंह चौहान, शिवजी मंडलोई, कमल कुंभकार, अजय दांगी, देवकीनंदन जमीदार, रवि निराला, ईश्वर पवार, कंवरलाल वर्मा, राजेंद्र परिहार, बनवारीलाल मेघवाल, राज भावसार, अनिल सेन, श्याम राठौड़, अर्जुन दांगी, कमलेश दांगी एवं ओमप्रकाश भावसार सहित भारतीय जनता पार्टी मंडल जीरापुर एवं भंडावद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक श्री हजारीलाल दांगी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

पवन अहिरवाल 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes