पूर्व विधायक तिन्दवारी के द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन ।
जनकल्याणकारी शिविर में कुल 150 मरीजों की नेत्र जांच की गई। जांच उपरांत 84 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जिससे उन्हें बेहतर दृष्टि एवं जीवन की नई रोशनी मिल सके। वहीं 12 मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन हेतु चित्रकूट भेजा गया, जहाँ उनका उपचार कराया जाएगा ।
ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में दलजीत सिंह पूर्व विधायक तिन्दवारी के द्वारा यह शिविर अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। शिविर में उपस्थित सभी चिकित्सकों, समाजसेवियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के सहयोग से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।
श्री राम शुक्ला
