पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस टिमरनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी टिमरनी द्वारा गठित टीम द्वारा थाना टिमरनी के सुहागपुर गाँव के पास खेतों में मोटर पर लगे केबल वायर चोरी करने की फरियादी अभिषेक पिता रेवा शंकर जाट द्वारा शिकायत की गई थी जो फरियादी की शिकायत पर अपराध क्रमांक- 306/26 धारा - 303(2)bns का कायम कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर सूचना व सायबर सेल हरदा की मदद से थाना टिमरनी टीम व गठित टीम द्वारा आरोपियों को चिन्हित कर आरोपियान 1.सोहन पिता अशोक तारले उम्र 32 वर्ष 2. बाल अपचारी दोनों निवासी मनियाखेड़ी थाना टिमरनी जिला हरदा से चोरी के सम्बन्ध में पूछताछ कर मेमोरेंडम अनुसार बताए स्थान से केवल वायर 30 फीट, वायर 600 फीट व एक घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल प्लेटिना बजाज कंपनी की विधिवत जप्त की गई थाने के अन्य प्रकरणों में चोरी के सम्बन्ध में सतत पूछताछ व विवेचना जारी है।
संवाददाता देवेंद्र चावडा
