Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

प्रदेश साहू संघ के आह्वान पर अरसनारा परिक्षेत्र एवं स्थानीय साहू समाज सेलूद ने किया वृक्षारोपण.........NN81



 छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू के आह्वान पर चलाए जा रहे पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा एवं स्थानीय साहू समाज सेलूद के संयुक्त तत्वावधान में धान खरीदी केंद्र सेलूद परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख सलाहकार खेमलाल साहू ने कहा कि प्रदेश साहू संघ द्वारा प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामाजिक सरोकार से जुड़ी यह पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, लेकिन केवल सरकारी प्रयासों से यह कार्य संभव नहीं है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी ने कहा कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए प्रदेश साहू संघ द्वारा शुरू किया गया यह अभियान समाज को जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधे का रोपण कर उसका संरक्षण करे तो वह आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

इस अवसर पर प्रमुख सलाहकार खेमलाल साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक कौशल बनपेला, उपाध्यक्ष संतोष साहू, अंकेक्षक शशिभूषण साहू, संगठन सचिव अर्जुन साहू, सोसायटी अध्यक्ष टामन साहू, महिला संयोजिका खेमीन साहू, प्रचार सचिव रवि साहू, अनिल बनपेला, स्थानीय अध्यक्ष जयंत साहू, उपसरपंच राकेश साहू, जयप्रकाश साहू, श्रीमती शैल साहू, ललिता बनपेला, पीतांबरी साहू, धनंजय साहू, लेखराम साहू, अमरचंद साहू, श्रीमती भोज साहू, विक्रांत साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes