Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने भाजपा ने बनाई कार्ययोजना..................NN81


 हरदा जिले  कि तहसील सिराली स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बैठक का शुभारंभ भाजपा के पितृ पुरुषों एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनिल राजपूत ने मंडल की विभिन्न गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता कुंवर संजय शाह ने कहा कि भाजपा संगठन का बूथ स्तर तक मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि किसानों सहित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर उनके निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक प्रत्येक माह नियमित बैठकों का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे जनहित की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

मंडल प्रभारी राजेश गोदारा ने कहा कि शक्ति केंद्रों पर नियमित बैठकों के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में गोपाल सोनी, पदम पटेल, राहुल शाह, राजा अग्रवाल, रामकृष्ण लखौरे, माखन पटेल, मुन्नालाल कुशवाह, कमल कौशिक, सुनील तोमर, धर्मेंद्र सिंदा, अरविंद पटेल, मुकेश पटवारे, पंकज गुप्ता, कैलाश अग्रवाल, विक्की वर्मा, फजल मोहम्मद, सुरेश वर्मा, ईश्वर मालवीय, मनमोहन गौर, प्रेम नारायण कुशवाह, प्रेम नारायण काजवे, तुलसीराम गुलाब काजले, सोमालाल धुर्वे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 संवाददाता अनिल मालवीय 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes