पलिया नगर व्यापार मंडल (पंजी.) के सहयोग से आयोजित महादेव क्षेत्रीय (ग्राम पंचायत) क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन :
दिनांक 28/06/2026 को पलिया नगर व्यापार मंडल (पंजी.) के सहयोग से आयोजित महादेव क्षेत्रीय (ग्राम पंचायत) क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ।
फाइनल मैच में पलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 162 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में छोटी पलिया की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करते हुए 16 ओवरों में 155 रन बनाए। इस प्रकार पलिया की टीम ने 7 रन से शानदार जीत दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गगन धालीवाल को "मैन ऑफ द मैच" के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, समाजसेवी आलोक मिश्रा, भाजपा नेता गजेंद्र सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के साथी प्रेम गुप्ता, उत्तम लोधी, अमन गुप्ता, पलिया नशा मुक्ति केंद्र के संस्थापक अरविंद गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर पलिया नगर व्यापार मंडल (पंजी.) एवं युवा अध्यक्ष अविरल शाह ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों, सहयोगियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए खेलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

