Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अड़सीपुरा में उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कर्मचारियों व ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास....................NN81



ग्राम अड़सीपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में राजकीय कर्मचारियों, मनरेगा श्रमिकों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।


इस अवसर पर वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से संतुलित एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज विश्वभर में अपनाया जा रहा है।


कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चीड़खेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि रतनलाल गुर्जर, लक्ष्मणलाल रेगर, सलीम मोहम्मद पठान, संजीदा बानो, एकलिंग सालवी, माधव सिंह राणावत, आदिल हुसैन शेख, ममता शर्मा, प्रीति शर्मा, रतनी देवी सरगरा, मीना सालवी एवं मीना गाडरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाते हुए स्वस्थ एवं निरोगी जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes