Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आजाद कोटवार कर्मचारी संघ की बैठक में राज डहेरिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर हुआ मनोनयन,,.........NN81



 


मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक लाला मैरिज हॉल, भोपाल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष हरबीर सिंह यादव, जबलपुर संभाग अध्यक्ष नरेश दहिया, कंतलाल डहेरिया, नंदकिशोर डहेरिया, मनोज गजबिए, भवानी नागवंशी, कुंवरदास जी, मनोज मेश्राम, पुष्पा गढ़पाल सहित प्रदेश के 52 जिलों से आए जिला अध्यक्षों एवं तहसील अध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर तहसील छपारा, जिला सिवनी निवासी राज डहेरिया को संगठन के प्रति उनके समर्पण, निष्ठा एवं सक्रिय योगदान को देखते हुए फूल-माला एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से उन्हें मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ का प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि राज डहेरिया संगठन के प्रति समर्पित, कर्मठ एवं जिम्मेदार कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने हमेशा संगठन को मजबूत करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया है। उनकी कार्यशैली एवं संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।अंत में मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राज डहेरिया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।"संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए यह नियुक्ति एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।"

संवाददाता - मोहित यादव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes