शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का लिया गया संकल्प
कोण्डागांव/बड़ेडोंगर:~ केशकाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़ेडोंगर में आज 'मिशन कमल विकसित केशकाल कार्यशाला' का गरिमामय एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस विशेष सांगठनिक और विकासात्मक कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक नीलकंठ टेकाम विशेष रूप से सम्मिलित हुए। कार्यशाला में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेताओं और प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए केशकाल के विकास को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प लिया।
*विकास और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन*
कार्यशाला के दौरान विधानसभा क्षेत्र की सांगठनिक मजबूती और चौतरफा विकास को लेकर गहन चर्चा की गई। विधायक नीलकंठ टेकाम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।
*वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थिति*
इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में संगठन और क्षेत्र के विकास की रूपरेखा तय करने के दौरान कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेंद्र सलाम मंडल अध्यक्ष, हेमचंद देवांगन, विद्यासागर नायक, श्रीमती चंद्रवती पुजारी स्थानीय सरपंच
विशेष रूप से उपस्थित रहे और अपने विचार साझा किए।
*एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प*
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित समस्त प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक स्वर में केशकाल विधानसभा को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच जाएंगे और सरकार की हर योजना का लाभ पात्र लोगों तक सुनिश्चित करवाएंगे। कार्यशाला के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।
प्रोनित दत्ता
