Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

एसआईआर को लेकर झामुमो की बैठक आयोजित, संगठनात्मक रणनीति पर हुई चर्चा..........NN81


मंडरो। प्रखंड क्षेत्र में एसआईआर को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सोरेन ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा एसआईआर से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं केंद्रीय कमेटी सदस्य सह प्रखंड सचिव संजय कुमार मिश्रा ने एसआईआर से जुड़े विषयों पर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में प्रखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष पंकू हेंब्रम, केंद्रीय कमेटी सदस्य लड्डू सिंह, जलेबी सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। मौके पर सुभाषिनी जेम्स, राजेश राम, हीरा यादव, मिट्ठू अंसारी, बाबू चंद्र सोरेन, मोहम्मद हैदर अंसारी, डबलू सोरेन सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

आकाश कुमार भगत 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes