Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

दूसरे दिन भी सकुशल व नकलविहीन सम्पन्न हुई पुलिस आरक्षी परीक्षा............NN81




जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं

सघन तलाशी व सीसीटीवी की निगरानी में सम्पन्न हुई परीक्षा

ललितपुर। उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर भर्ती-2025 की 3 दिवसीय  परीक्षा के आज दूसरे दिन मंगलवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक ने पुनः सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सकुशल, शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।

आज परीक्षा की प्रथम पाली में कुल 3120 अभ्यर्थियों में से 2391 उपस्थित व 729 अनुपस्थित रहे, इसी प्रकार द्वितीय पाली में कुल 3120 अभ्यर्थियों में से 2380 उपस्थित व 740 अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों पर पुलिस बल का कड़ा पहरा रहा और सघन तलाशी अभियान भी लगातार चलता रहा। इस दौरान किसी को भी मोबाइल व अन्य इलैक्ट्रॉनिक गैजेट अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अपनी टीम के साथ सभी परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर हरेक गतिविधि पर अपनी नजर बनाये रखी। उन्होंने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निरंतर भ्रमण कर परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहने के निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्रों पर हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाये रखें। कोई भी परीक्षा को प्रभावित करने की कोशिष करता है तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक व पुलिस व्यवस्था में लगे अधिकारी व केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

संवाददाता-आलोक खरे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes