*प्रखंड अंतर्गत शिवरामपुर पंचायत के ग्राम धावाडांगाल, देवपुर, किरता एवं नयापाड़ा में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने आज ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से अवगत हुईं। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका आदिवासी पारंपरिक रीति-रिवाज डोबोक् जोहार के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान ढोल, नगाड़ा और मांदर की थाप पर ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया तथा माला पहनाकर सम्मानित किया।*
*बैठक में ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क, आवास, राशन एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उपासना मरांडी के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने बताया कि कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिसके कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।*
*उपासना मरांडी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास किया। वहीं जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द दूर कराने का आश्वासन दिया।*
*उपासना मरांडी ने कहा कि झामुमो सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा किसी भी समस्या की जानकारी समय-समय पर देने की अपील की।*
*ग्रामीणों ने उपासना मरांडी की सक्रियता और जनसरोकारों के प्रति उनकी संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।*
*इस अवसर पर प्रखंड सह सचिव अभिषेक कुमार सिंह उर्फ गोलक,बुदल यादव, मुन्ना प्यारेलाल मुर्मू,मोहनलाल टुडू सहित कई झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।*
