अम्बेडकरनगर। कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आम जनमानस द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदया से मांग की जा रही है कि लंबे समय से एक ही थाना एवं एक ही बीट क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया जाए। लोगों का कहना है कि निर्धारित समयावधि से अधिक समय तक एक ही स्थान पर तैनाती रहने से स्थानीय स्तर पर अनावश्यक प्रभाव और समीकरण बनने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे निष्पक्ष कार्यवाही प्रभावित हो सकती है। सूत्रों का मानना है कि समय-समय पर स्थानांतरण नीति लागू होने से पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार होता है तथा आम लोगों का विश्वास भी मजबूत होता है। ऐसे में लोग यह जानना चाहते हैं कि जनपद में तबादला प्रक्रिया कब शुरू होगी, ताकि लंबे समय से एक ही बीट और थानों में कार्यरत कर्मियों का स्थानांतरण हो सके और न्याय व्यवस्था को और अधिक निष्पक्ष बनाया जा सके।
पुलिस प्रशासन की निष्पक्ष छवि बनाए रखने के लिए समयबद्ध स्थानांतरण आवश्यक है। इससे जनता और पुलिस के बीच विश्वास और बेहतर होगा तथा कानून व्यवस्था को मजबूत आधार मिलेगा।
जहां नियमों का सम्मान होगा, वहीं न्याय का नाम होगा, जो वर्षों से एक जगह जमे हैं, उनका भी अब स्थानांतरण आम होगा।
बदलेगी बीट, बदलेंगे हालात, बढ़ेगा जनता का विश्वास, निष्पक्षता की राह पर चलकर, मजबूत होगा कानून का प्रकाश।
राजेंद्र प्रताप सिंह
