Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

03 अवैध नशे के व्यापारियों पर थाना रतनपुर पुलिस का प्रहार।..........NN81


 

 मादक पदार्थ गॉजा के साथ 01 महिला आरोपिया व 02 शराब कोचियों को किया गिरफ्तार।जप्ती –  310 ग्राम गॉजा कीमती 15,000 रूपये, गॉजा बिक्री रकम 270 रूपये, 100 पाव देशी प्लेन शराब कुल 18 लीटर देशी प्लेन शराब व 14 लीटर कच्ची महुआ शराब 9600 रूपये। 

 गिरफ्तार आरोपी –

1. गीता बाई बंजारे पति हीरालाल बंजारे उम्र 39 वर्ष निवासी कलमीटार थाना रतनपुर,

2. जयराम गंधर्व पिता स्व अनुजराम गंधर्व उम्र 50 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना रतनपुर,

3. देवकुमार ऊर्फ देवा भारद्वाज पिता ध्रुवलाल भारद्वाज उम्र 48 वर्ष निवासी लखराम थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर  रजनेश सिंह  के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं  अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा  नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव के नेतृत्व में अवैध रूप से शराब, गॉजा व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने टीम गठित कर मुखबीर भी तैनात किया गया है, कि दिनाँक 09/06/2026 को पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम बिरगहनी का रहने वाला जयराम गंधर्व अपने घर में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब व ग्राम लखराम का देवा भारद्वाज अपने घर में देशी प्लेन शराब व कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहे हैं कि सूचना पर थाना रतनपुर के अलग-अलग टीम के द्वारा ग्राम बिरगहनी में शराब रेड कार्यवाही कर जयराम गंधर्व के घर से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1200 रूपये व ग्राम लखराम कनवासी देवा ऊर्फ देवकुमार भारद्वाज के घर से 100 पाव देशी प्लेन शराब कुल 18 लीटर व 02 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 400 रूपये को जप्त किया गया, व दिनाँक 09/06/2026 को ही मुखबीर से ग्राम कलमीटार में अवैध रूप से गॉजा मिलने की सूचना पर ग्राम कलमीटार के दुर्गा मंदिर के पास रेड कार्यवाही कर गीता बाई बंजारे के कब्जे से 310 ग्राम मादक पदार्थ गाँजा कीमती 15,000 रूपये व गॉजा बिक्री रकम 270 रूपये को जप्त कर उक्त आरोपियों पर आबकारी एक्ट तथा नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। 

                 उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव, प्रशिक्षु उनि मनोज एक्का, देवकी रावटे, प्र.आर. दिनेश कांत, सैय्यद अकबर अली, बलदेव सिंह, आर. धनराज कुम्भकार, संजय यादव, पवन ठाकुर,म.आर. अंजेला खलखो का विशेष योगदान रहा।

संवाददाता राजेन्द्र डहरिया 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes