Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सांप के काटने से 9 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में छाया मातम.........NN81


क्षेत्र के सेमला का बड़िया गांव में जहरीले सांप के काटने से 9 वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर छा गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमला का बड़िया निवासी हरि सिंह रावत ने बताया कि 8 जून 2026 की शाम करीब 6 बजे उनकी पत्नी जीवली देवी अपनी पुत्री धरुपाली (9 वर्ष) के साथ पशुओं के लिए खेत में ज्वार काटने गई थीं। इसी दौरान खेत में अचानक एक जहरीले सांप ने बालिका को काट लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल बालिका को आसींद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे भीलवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बालिका को मृत घोषित कर दिया।


मासूम बालिका की असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में खेतों और आसपास के क्षेत्रों में सांपों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes