Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पैराडाइज हायर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न बैंगलोर की प्रसिद्ध शिक्षाविद हीना दानी द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण................NN81



। पैराडाइज हायर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल में बैंगलोर की प्रसिद्ध शिक्षाविद् हीना दानी द्वारा एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस गतिविधि आधारित प्रशिक्षण मे शिक्षकों के ज्ञान, कौशल एवं शिक्षण पद्धतियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उ‌द्देश्य से आयोजित किया गया है। हीना दानी ने अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता के माध्यम से शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों, कक्षा प्रबंधन, विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास में सहायक होगा साथ ही विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए नई दिशा प्रदान करेगी एवं बदलते समय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी अनेक परिवर्तन हो रहे हैं ऐसे में शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। एक प्रशिक्षित शिक्षक न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों और जीवन कौशल के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


इसके अलावा प्रशिक्षण में शिक्षक के रोल, उनके दायित्व और उनके अलग-अलग कक्षाओं के लिये किस प्रकार परिवर्तन होना चाहिये, जिससे शिक्षक सफलतापूर्वक अलग-अलग कक्षाओं को शिक्षण प्रदान कर बच्चों से ज्यादा से ज्यादा अधिगम को प्राप्त कर सकें।


इस विशेष शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम को सपन्न कराने मे प्राचार्य रश्मि रजक का मार्गदर्शन रहा एवं कोऑर्डिनेटर ऐश्वर्या साहू वरिष्ठ शिक्षक प्रीति झा, रूबी खान, पवित्र बराई, शिक्षक दीपांजली गोगोई, वर्षा रामानी, एस. मर्सी, तीरथ साहू संगीता भारती, सरिता मिश्रा, रिया सोनी, रचना शर्मा, कृष्णापद कुंभकार, टाकेश्वर साहू, सुकदेव सरकार, लक्ष्मीनारायण नामदेव, पेंकटेश पटेल, रामेश्वरी साहू, शांतिलीना नेताम, संतोष कुमार ठाकुर, पार्वती गजबल्ला, मनीषा साहू, सलमा खान, तारा चंदेल, प्रीति सोरी, शिखा मेहरा, पूजा खरे, नंदनी साहू नेहा राठौर, लीना जैन, दीक्षा राठौर, मामानी कुंभकार, रितु, झरना, मंजू साहू, मनीष बाखला, रविशंकर पटेल आदि शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes