Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर युवाओं की बुलंद आवाज बनी ‘छात्रों की गूंज’ राहुल गांधी के शिक्षा न्याय संवाद अभियान के तहत बारां में प्रेस वार्ता आयोजित .................NN81



प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी द्वारा प्रारम्भ किए गए ‘‘शिक्षा न्याय संवाद अभियान’’ के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी बारां द्वारा ‘‘छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय में संगोष्ठी एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों की गंूज कार्यक्रम के प्रभारी एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कषिष धाकड, पूर्व जिलाध्यक्ष एनएसयूआई हिमांषु धाकड तथा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याषी गौरव धाकड के नेतृत्व में बडी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई।




डीसीसी जिला प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एलसीडी प्रोजेक्टर के माध्यम से देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के समक्ष खड़ी चुनौतियों, रोजगार संकट, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं तथा पेपर लीक जैसी गंभीर समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके पश्चात आयोजित पत्रकार वार्ता में विद्यार्थियों एवं युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।


बारां जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्रीमती मीनाक्षी चन्द्रावत ने कहा कि शिक्षा और रोजगार प्रत्येक युवा का अधिकार है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में युवाओं को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी तथा बढ़ती बेरोजगारी ने युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।



सह जिला प्रभारी संदीप पुरोहित ने कहा कि लाखों युवा वर्षों तक मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं के कारण उनका विश्वास लगातार कमजोर हो रहा है। सरकार को युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में गंभीरता और जवाबदेही दिखानी चाहिए।


पीसीसी सचिव धर्मराज मेहरा ने कहा कि ‘‘छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों को अपनी समस्याएं और सुझाव रखने का सशक्त मंच प्रदान करेगा। शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तथा युवाओं के लिए बेहतर अवसर सुनिश्चित करने हेतु व्यापक जनसंवाद की आवश्यकता है।





कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया शिक्षा न्याय संवाद अभियान देशभर के विद्यार्थियों और युवाओं की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। शिक्षा में समान अवसर, सामाजिक न्याय और रोजगार सृजन कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।


कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाष जैन ने कहा कि ‘‘छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता, उच्च शिक्षा की बढ़ती लागत, सरकारी शिक्षण संस्थानों में संसाधनों की कमी, बेरोजगारी, रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती, कौशल विकास, पेपर लीक तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता जैसे विषयों पर विद्यार्थियों और युवाओं के सुझाव एकत्रित किए जाएंगे तथा संबंधित स्तरों तक पहुंचाए जाएंगे।


कांग्रेस नेताओं ने मीडिया से भी अपील की कि वह विद्यार्थियों एवं युवाओं के हितों से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से जनता तक पहुंचाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाए। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने भी शिक्षा एवं रोजगार से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त किए। जिला कांग्रेस कमेटी बारां ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘‘छात्रों की गूंज’’ अभियान युवाओं की आकांक्षाओं, संघर्षों और अपेक्षाओं को प्रभावी मंच प्रदान करते हुए शिक्षा एवं रोजगार के मुद्दों पर सार्थक जनचर्चा को आगे बढ़ाएगा।


यह रहे उपस्थित:- डीसीसी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाष शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष बृजेष वर्मा, राजाप्रताप सिंह प्रदेष सचिव यूथ कांग्रेस, रानी यादव, धर्मपाल शर्मा, तोलाराम मीणा, डाॅ. हरिओम गालव, कौषलकिषोर सुमन, अषोक मीणा, बालूराम गुर्जर, महावीर पांचाल, ओमप्रकाष, परमानन्द मीणा, विष्णु मेहरा, श्योजीराम मीणा, कौषल सुमन, विषाल मीणा, अमन नागर, तेजेन्द्र नागर, प्रकाष मेहरा, विकास बैरवा, दीनू मेहरा, गोविन्द बैरागी, हरिष मीणा, लियाकत अली मेव, अब्दुल गनी, अषरफ देषवाली, शाहिद खान कुण्डी, एम.डी.पठान, फरहान पठान, सुरेष शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता, अब्दुल साजिद पठान, कन्हैयालाल नागर, संजय मीणा, सीताराम मीणा, धनराज नागर, अरबाज अली, अली हुसैन टीपू, मुबारिक, आवेष खान, शाहरूख खान, मेहमूद अली, असगर अली, शहादत हुसैन, याकूब अली, गुलाम अहमद, सिराजोद्वोला खान, युनूस खान, समद खान, खुर्षीद अंसारी, मोहम्मद सादिक, जाकिर खान, चन्नू खान, मोहम्मद इमरान, गोपाल, जाकिर खान, धर्मेन्द्र सुमन, असगर अली, अख्तर हुसैन बख्तावर, रषीद मोहम्मद, सलाम भाई, मकसूद अली समेत बडी संख्या में कांग्रेसजन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 हेमंत यादव 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes