मिर्जाचौकी (साहिबगंज): मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के फूलो लक्ष्मी गांव से एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर लड़की के पिता ने मिर्जाचौकी थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज शिकायत में बताया गया है कि गांव निवासी जमील अंसारी, पिता खलील अंसारी, पर उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर एवं शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है और उन्होंने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई कर लड़की की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा लड़की की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
आकाश कुमार भगत
