Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

​पाकुड़िया उच्च विद्यालय में जागरूकता अभियान: छात्रों को सिखाए गए सुरक्षा और कानून के पाठ...............NN81



पाकुड़िया थाना अंतर्गत स्थानीय उच्च विद्यालय पाकुड़िया में आज छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को सामाजिक बुराइयों से दूर रखना और उन्हें कानून के प्रति सजग बनाना 

​थाना प्रशासन की ओर से पहुंचे अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जीवन में सही राह चुनने और सुरक्षित रहने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी:

​मादक पदार्थों से दूरी: छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए इससे पूरी तरह दूर रहने का संकल्प दिया गया।


​यातायात नियमों का पालन: सड़क सुरक्षा को जीवन के लिए जरूरी बताते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सीख दी गई।

​कुप्रथाओं पर प्रहार: समाज में फैली बाल विवाह और डायन प्रथा जैसी रूढ़िवादी व कानूनी रूप से अपराध प्रवृत्तियों के खिलाफ छात्रों को जागरूक किया गया।

​इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे




संगवादाता जगबंधु पाल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes