Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

इमाम बादशाह सरकार का संदल मुबारक 9 मोहर्रम को निकलेगा अकीदतमंदों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील...........NN81



 


हज़रत सैय्यद अलाउद्दीन उर्फ इमाम बादशाह सरकार के सालाना संदल मुबारक का आयोजन इस वर्ष 9 मोहर्रम को बड़े ही अदब व एहतराम के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर दरगाह परिसर एवं शहर में धार्मिक माहौल देखने को मिलेगा।


दरगाह के ट्रस्टी व खादिमों ने जानकारी देते हुए बताया कि संदल मुबारक का जुलूस 9 मोहर्रम को शाम 4 बजे सुतार मोहल्ला स्थित मरहूम अनिस बेग मुजावर तौफीक बेग मुजावर फारूक बेग इनके  घर से प्रारंभ होगा। जुलूस अपने पारंपरिक मार्ग से होते हुए इलाही चौक, मच्छी बाजार से गुजरकर

 बाबासाहेब आंबेडकर चौक होते हुए दरगाह इमाम बादशाह सरकार पहुंचेगा, जहां संदल पेश कर विशेष दुआएं की जाएंगी।


उन्होंने बताया कि यह धार्मिक आयोजन वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होकर हज़रत इमाम बादशाह सरकार की बारगाह में अपनी अकीदत पेश करते हैं। संदल जुलूस के दौरान शहर में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की जाएगी।


दरगाह के ट्रस्टी व खादिमों ने तमाम अकीदतमंदों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर संदल मुबारक की रौनक बढ़ाएं तथा आयोजन को सफल बनाएं।


 प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

जाविद शेख

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes