संवाददाता: मोतीलाल गोयल
देवास जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत रुप्लीपुरा में नर्मदा परियोजना अंतर्गत मेगा कंपनी द्वारा बड़े-बड़े पाइपलाइन डालने का कार्य किसानों के खेतों से एवं उपजाऊ जमीन में से पाइप लाइन के लिए जमीन की खुदाई की गई थी।
उस समय किसानों को आश्वासन दिया गया था कि आपकी जमीन जितनी भी खुदाई की जाएगी और आपकी जमीन में मलबा रहेगा तब तक का आपको मुआवजा दिया जाएगा !
काम पूर्ण होने के बाद आपकी जमीन पूरी तरह समतल करके दी जाएगी! रूपालीपुरा निवासी सुरेश देवड़ा अलआल गजेंद्र सिंह ने कहा कि करीब 2 साल पहले मेगा कंपनी द्वारा काम पाइप लाइन डालने का कार्य किया गया था।
कुछ दिन का मुआवजा दिया था। और कहां गया था कि आपकी जमीन जिस दिन समतल कर देंगे उसके बाद पूरा मुआवजा दे देंगे जमीन तो समतल कर दी परंतु मुवजा देने में आनाकानी कर रहे ।
इसलिए रविवार को कंपनी की गाड़ियों को हमने जाने से रोका है जब तक हमें मुवाजा राशि नहीं दिया जाएगा।
हम इन गाड़ियों के सामने खड़े रहेंगे रायसिंहपुरा निवासी खूमसिंह मौर्य धूम सिंह ने कहा कि हमारी उपजाऊ जमीन से तो अभी तक मलबा भी नहीं हटाए गयाऔर बारिश चालू हो गई।
हमारी जमीन जितनी खराब है उसका बाकी का मुवाजा राशि दी जाए ।
इस संबंध पाइपलाइन का काम देख रहे कम्पनी कर्मचारी सुरेंद्र रेड्डी से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि जमीन समतल कर दी गई है।

