Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विधायक लता उसेंडी ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ:NN81


 

 संवाददाता: प्रहलाद कुमार सिन्हा 

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को किया गणवेश वितरण, शत-प्रतिशत टीकाकरण का किया आह्वान:

कोण्डागांव, 28 जून 2026/ राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार को कोण्डागांव जिले में व्यापक स्तर पर पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम पंचायत फरसगांव (डोंगरीगुड़ा) स्थित आंगनबाड़ी केंद्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिपावंड पहुंचकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को गणवेश वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर एवं दिव्यांगता का कारण बनने वाली बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वे जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को समय पर पोलियोरोधी दवा की दो बूंद अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ बचपन ही विकसित समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने तथा कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए घर-घर पहुंचकर जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा बच्चों के बेहतर पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत विकासखंड कोण्डागांव में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 30,966 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बूथों एवं विशेष टीमों के माध्यम से अभियान का सफल संचालन किया गया, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री नंद लाल राठौर,सरपंच सुश्री सूरज नेताम, श्री दीपेश अरोरा, श्री चंदन साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेंद्र बघेल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रतीक चौधरी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी श्री आशुतोष मिश्रा, बीईटीओ सुश्री सुनीता सरकार, बीपीएम श्री नीरज सोरी, सेक्टर सुपरवाइजर श्री हरीश जायसवाल एवं श्रीमती देवकी देवांगन सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes