Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

42 दिवसीय अभिरुचि शिविर का समापन समारोह सम्पन्न 118 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, 18 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित : NN81

 


संवाददाता : पवन सोनी 

42 दिवसीय अभिरुचि शिविर का समापन समारोह सम्पन्न; 118 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, 18 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित:

डग, 28 जून। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ, डग तथा स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय, डग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 42 दिवसीय अभिरुचि शिविर का समापन समारोह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, डग में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  राजेन्द्र कुमार जैन ने की। समारोह में पेंशनर समाज सेवी नंदलाल शर्मा,  एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के स्थानीय संघ सचिव सचिव  कैलाश नाथ योगी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसके बाद बालिकाओं ने मनमोहक संगीत एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

शिविर प्रभारी  गिरिराज किशोर व्यास ने 18 मई से 28 जून 2026 तक आयोजित 42 दिवसीय अभिरुचि शिविर का समेकित प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, योग, स्काउट-गाइड प्रशिक्षण, प्राथमिक उपचार, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं कौशल विकास पर विशेष रूप से कार्य किया गया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। श्री नंदलाल शर्मा ने विद्यार्थियों को कौशल विकास का महत्व बताते हुए निरंतर सीखते रहने की प्रेरणा दी। वहीं स्थानीय संघ सचिव सचिव कैलाश नाथ योगी ने स्काउट-गाइड आंदोलन के आदर्शों—सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति—को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes