*परेशान लोगों ने लगाई गुहार: शराब, चोरी,जमीनी विवाद,दंपति विवाद समेत आए कई मामले*
*दमोह*। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) की तीसरी जनसुनवाई मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुई.जिले भर से आए लोगों ने एसपी श्री कलादगि के सामने अपनी समस्याएं रखीं और कार्रवाई की मांग की. जनसुनवाई में चोरी, जमीनी विवाद,शराब पकड़ने, पति-पत्नी के विवाद, लड़ाई-झगड़े के अलावा अन्य कई मामले सामने आए.पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे, टीआई शिकायत शाखा अंजलि अग्निहोत्री, महिला थाना प्रभारी फेमिदा सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.
जनसुनवाई में आने वाले फरियादियों के लिए बेहतर टेंट, कूलर और पेयजल की व्यवस्था की गई थी.
संवाददाता अजय पटेल
